{"componentChunkName":"component---src-templates-blog-post-js","path":"/articles/chalte-chalaate-kavita-poem/","result":{"data":{"post":{"id":"7219ddeb-243a-5873-9700-94c8225d6b94","publishedAt":"2025-01-30T18:30:00.000Z","categories":[{"_id":"75ee8a81-c891-41b1-aa92-2a4471f00870","title":"Hindi","slug":{"current":"hindi"}}],"mainImage":{"crop":null,"hotspot":null,"asset":{"_id":"image-55fbaa7bf410a5700f66c7a45f39c1c72f4dea62-960x540-jpg"},"alt":"Poetry writing is God's Gift"},"title":"चलते - चलाते: कविता ","slug":{"current":"chalte-chalaate-kavita-poem"},"_rawExcerpt":[{"_key":"7fb0d8799ec0","_type":"block","children":[{"_key":"754f2e9510a0","_type":"span","marks":[],"text":"लिखना मेरी कमज़ोरी है,\nमैंआज कहूँ या कल बोलूँ,\nपर बातें वही पुरानी है।"}],"markDefs":[],"style":"normal"}],"_rawBody":[{"_key":"bbbf6b61ac9c","_type":"block","children":[{"_key":"2d2cc7e087c1","_type":"span","marks":[],"text":"लिखना मेरी कमज़ोरी है,\nमैंआज कहूँ या कल बोलूँ,\nपर बातें वही पुरानी है।\nमहसूस-करूँ! कहती-सुनती,\nलिखती, भरती कोरे-कागज\nपढ़ने वाली भी मैँ ही हूँ।\n\nजाने किस कल्पित दुनियाँ में\nदुविधा पैदा कर जीने में,\nहूँ कहीं बनी मैं सूत्रधार ,\nबन कहीं नायिका आती हूँ ,\nअज्ञात बनी, अनजानी हूँ ,\nमैं कथा नित्यप्रति रचती हूँ।\n\nदुनियाँ में वक्त की धारा में ,\nशत प्रतिशत सत्य नहीं पाती,\nमिलती लोगों से यहॉँ -वहाँ,\nढूँढूं किस्से भी जहाँ -तहाँ,\nहूँ रही भटकती कहाँ-कहाँ\nपर झूठ नहीं लिख पाती हूँ।\n\nकुछ गहराई में जाती हूँ,\nजीवन से पात्र उठाती हूँ।\nसन्देह कहीं कल्पना कहीं,\nलेकर आधार कथाओं का'\nउसको विश्लेषित करती हूँ,\nमैं उसमें सत्य पिरोती हूँ।\n\nकुछ शब्दों के संयोजन से ,\n'रचना' जो स्वतः निखरती है,\nअनुभव, भावों से सिक्त बनी,\nसुःख -दुःख साझा करने वाली ,\nअति प्यारी मित्र वह मेरी है ,\nलिखना मेरी कमजोरी है।\n\nडॉ सुमंगला झा।।\n"}],"markDefs":[],"style":"normal"}],"authors":[{"_key":"94f999ef8002","author":{"image":{"crop":null,"hotspot":null,"asset":{"_id":"image-933463c239017d25d407d4b90d3b70a88917f4d0-280x170-png"}},"name":"Dr Sumangala Jha, Chief Editor"}}]}},"pageContext":{"id":"7219ddeb-243a-5873-9700-94c8225d6b94"}},"staticQueryHashes":["2817707602","4207246219"]}